BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जनगणना 2026 की तैयारी तेज: कलेक्टर ने किया मैदानी निरीक्षण; 1 मई से शुरू होगी मकान गणना, लापरवाही पर सख्त चेतावनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रथम चरण के तहत 1 मई से शुरू होने वाली मकान गणना (हाउस लिस्टिंग) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गुरुवार को सकरी, नेवसा, रतनपुर और रानीगांव क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हाउस लिस्टिंग एवं जनसंख्या गणना से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण की व्यवस्था, फील्ड कर्मचारियों के प्रशिक्षण, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता और निगरानी प्रणाली को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाए और कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें जनगणना के महत्व के बारे में जानकारी दी और इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं को दिशा देते हैं। कलेक्टर ने जनजागरूकता अभियान को और तेज करने के निर्देश देते हुए यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नागरिकों की निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाए। जिले में 1 मई से 30 मई तक हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि जनसंख्या गणना सितंबर 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलेगी। जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, वहीं फील्ड कर्मचारियों का प्रशिक्षण 23 मार्च से शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...