ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में मीटर लगाने के बहाने 1.56 लाख की ठगी; प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऐंठे पैसे!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में बिजली मीटर लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1 लाख 56 हजार 200 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर पीड़ित से मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया और प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर रकम ट्रांसफर करवा ली। इसके बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए। पीड़ित रोशन देवरात्रे ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ दिन पहले बिजली मीटर लगवाने के लिए विद्युत कार्यालय में आवेदन किया था। इसके कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल नंबर पर 7643020953 से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके नाम से मीटर लगाने का आवेदन प्राप्त हुआ है। आरोपी ने मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रोसेसिंग शुल्क जमा करने की बात कही और एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने ऐप डाउनलोड किया और बताए गए तरीके से 1,56,200 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब पीड़ित ने मीटर लगाने की स्थिति जानने के लिए उसी नंबर पर संपर्क किया, तो मोबाइल बंद मिला। संदेह होने पर वह विद्युत कार्यालय पहुंचा, जहां उसे बताया गया कि उसके नाम से कोई भी राशि जमा नहीं हुई है। ठगी का एहसास होने पर रोशन देवरात्रे ने मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुजगहन थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...