BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; 37 बकरी-बकरों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र में बकरी-बकरों की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से कुल 37 नग बकरी-बकरों की चोरी की थी, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 77 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके 37 बकरी-बकरों को चोरी कर ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18 वर्ष) एवं नजीर खान उर्फ मजीद खान (20 वर्ष) शामिल हैं, जो बिलासपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी किए गए कुछ बकरों को काटकर बेच दिया था, जिससे प्राप्त 4 हजार रुपए की रकम भी जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...