BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के लॉ छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, खुद को लगाया आग, हालत गंभीर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में पढ़ने वाले बीएएलएलबी (BALLB) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष यादव ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद को आग लगा ली। यह घटना 15 जनवरी की सुबह की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से छात्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह घटना विश्वविद्यालय परिसर के भीतर नहीं हुई है। हालांकि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स और मैसेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्र किसी मानसिक तनाव, दबाव या परेशानी से गुजर रहा था या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...