ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तीन दोस्तों ने छात्रा के साथ तीन महीने तक किया दुष्कर्मः स्कूल में गुड टच, बेड टच की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने शिक्षिका को बताई आपबीती…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले से आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन दोस्तों पर तीन महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। स्कूल में गुड टच बैड टच की जानकारी देने के बाद नाबालिग ने साल भर बाद शिक्षिका को आपबीती बताई है। जिसके बाद शिक्षिका ने बाल संरक्षण विभाग को जानकारी दे दी है। दरअसल, यह पूरा मामला चांदनी थाना क्षेत्र का है। जहां के एक स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन लोगों ने अलग अलग महीने में दुष्कर्म किया। जिसके बाद जब छात्रा के स्कूल में गुड़ टच बैड टच की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रा ने आपबिती शिक्षिका को बताई और शिक्षिका ने बाल संरक्षण विभाग को जानकारी दी। बाल संरक्षण विभाग की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है। जहां शून्य में अपराध कायम किया गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जांच टीम का गठित कर जांच का आदेश दिया है। जांच के बाद यह मामला और स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...