ChhattisgarhRaftaar News Cg

बाइक से गिरा युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आया; मौके पर ही मौत…सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अभनपुर-राजिम मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाईबांधा निवासी 20 वर्षीय जिनेंद्र साहू के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण के चलते बने गड्ढे या झटके (जर्क) की वजह से पीछे बैठा जिनेंद्र अचानक सड़क पर गिर पड़ा। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभनपुर-राजिम मार्ग पर पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस कारण मार्ग पर गड्ढे और असमतल सतह बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हादसे के बाद एक बार फिर अधूरे सड़क निर्माण और अपर्याप्त सुरक्षा उपायों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा करने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...