ChhattisgarhRaftaar News Cg

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 12 घायल, स्कॉर्पियो से मिली 1 लाख की शराब……

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्कॉर्पियो और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में सवार सभी लोग कोंडागांव क्षेत्र से कबीरधाम जिले में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच के दौरान क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से करीब 1 लाख रुपये कीमत की शराब बरामद की गई है। शराब कहां से लाई जा रही थी और किसके लिए थी, इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि हादसे में बोलेरो सवार 14 लोग शामिल थे, जिनमें से 2 की मौत हुई है। स्कॉर्पियो से अवैध शराब मिलने के मामले में भी जांच जारी है। गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब जिले में 20 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कांकेर जिले में लगातार तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है और हादसे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...