ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा; 59 लाख के चांदी के जेवरात जब्त..दो युवक गिरफ्तार!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये के चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका पर सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर से करीब 21 किलो 89 ग्राम चांदी के फैंसी जेवरात बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 54 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। कार में सवार दो युवकों से जब आभूषणों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने धारा 94 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए जेवरात के साथ कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामग्री रायपुर निवासी विरेन्द्र प्रधान और टिकेश कुमार साहू से बरामद की गई है। कुल जब्ती की कीमत करीब 59 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसका उपयोग कहां किया जाना था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...