BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; प्लाट से घर लौट रही महिला को पकड़कर युवक ने की अश्लील हरकत..भेजा गया जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह दोपहर में अपने प्लाट पर काम करने गई थी। शाम करीब 3:30 बजे जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़कर पकड़ लिया। आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील बातें कीं और गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही सीपत पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी की और उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार पटेल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...