BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; 3 साल बाद गिरफ्तारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना के अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने 3 वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी रामबली पटेल (36 वर्ष), निवासी करहीकछार, को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा गया, जब वह हैदराबाद भागने की तैयारी में था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 4 जुलाई 2023 को चौकी बेलगहना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2023 से 19 जून 2023 के बीच आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (ढ) भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और मोबाइल फोन का उपयोग न करने के कारण उसकी लोकेशन का पता लगाना कठिन हो रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 18 मार्च 2026 को बीट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है और जल्द ही हैदराबाद भागने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर तड़के आरोपी के घर दबिश दी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भरतलाल राठौर, प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीट प्रणाली और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...