BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: TI पर सिख युवक से मारपीट का आरोप; दाढ़ी खींचने से भड़का विवाद..SSP ने दिए जांच के आदेश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक सिख युवक के साथ थाना प्रभारी (TI) द्वारा कथित मारपीट और बदसलूकी किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद सिख समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बोदरी निवासी कुशल माखीजा, जो रायपुर रोड स्थित गुरु नानक ढाबा के संचालक हैं, ने आरोप लगाया है कि चकरभाठा थाना पुलिस उनके ढाबे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक जब्त कर थाने ले गई। देर शाम जब वे बाइक के संबंध में जानकारी लेने थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी उमेश साहू ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित का आरोप है कि पूछताछ के दौरान TI भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उनकी दाढ़ी खींची तथा मारपीट की। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया और उन्हें रीडर कक्ष में बैठाकर अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रातभर थाने में बैठाए रखा और अगले दिन न्यायालय में पेश करने की बात कही। घटना से आहत कुशल माखीजा ने सिख समाज के पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। इस दौरान समाज के कई सदस्य भी मौजूद रहे और कार्रवाई की मांग की गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी TI उमेश साहू पर अवैध उगाही के आरोप लग चुके हैं। एक मामले में जुआ एक्ट के तहत फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने की शिकायत की गई थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन TI को क्लीन चिट मिल गई थी। इधर, SSP रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन CSP निमितेश को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थाने में लगे CCTV फुटेज की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....