ChhattisgarhRaftaar News Cg

दीपका में ड्यूटी के दौरान श्रमिक की संदिग्ध मौत: मुआवजे की मांग पर खदान में हंगामा परिजनों और साथियों ने कंपनी गेट किया जाम; कामकाज ठप!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) दीपका स्थित एसईसीएल खदान में कार्यरत कलिंगा कंपनी के एक श्रमिक की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और साथी श्रमिकों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया, जिससे खदान का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अण्डीकछार निवासी 32 वर्षीय जुरखन जांगड़े कलिंगा कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सेकंड शिफ्ट के दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी किनारे खड़ी की और नीचे उतरते ही अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य ड्राइवरों ने देखा कि उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन हालत गंभीर थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद कंपनी प्रबंधन उन्हें इलाज के लिए एनसीएच अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप…

घटना के बाद परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर मामले को दबाने और समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बिना लिखित आश्वासन के वे शव नहीं उठाएंगे।

मुआवजा और नौकरी की मांग….

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी, घटना की निष्पक्ष जांच और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शामिल है।

गेट जाम, खदान में काम बंद….

आंदोलन के चलते कलिंगा कंपनी का मुख्य द्वार अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे खदान का संचालन प्रभावित हो रहा है। श्रमिक संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों का भी प्रदर्शन को समर्थन मिल रहा है।

पुलिस पहुंची मौके पर….

घटना की सूचना पर दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रबंधन लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर... बिलासपुर; गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं बने विधायक आवास: अटल श्रीवास्तव, सरकार पर हमला..नकटी में प्... बिलासपुर; रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल; खूंटाघाट के चौकीदार की दौड़ाकर पीट-पीटकर हत्या... बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ...