ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो की मौके पर मौत, सिर धड़ से अलग…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27 वर्ष) अपनी पल्सर बाइक क्रमांक CG 07 CV 6915 से अपने एक रिश्तेदार को लेकर ससुराल ग्राम पचपेड़ी गया हुआ था। शाम को दोनों वापस लौट रहे थे, तभी पाटन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक की गति अधिक थी, जिससे वह फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान हाईवा उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार हाईवा चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....