ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से संबंध; दर्द की दवा लेने के बाद मृत नवजात का जन्म, आरोपी गिरफ्तार!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) लेमरू थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा तब हुआ जब उसे पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने मृत नवजात को जन्म दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात नाबालिग को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हुआ। पूरी रात दर्द से परेशान रहने के बाद सोमवार सुबह परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने पर उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ, जिससे परिवार भी हैरान रह गया। नाबालिग ने बताया कि उसने दो दिन पहले दर्द निवारक दवा का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार करते हुए प्रसव कराया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। हालांकि समय रहते इलाज मिलने से नाबालिग की जान बचा ली गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि गांव का ही 19 वर्षीय युवक सुरेश कुमार नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...