BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर;  तोरवा में पार्टनरशिप के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में पार्टनरशिप के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मधुसूदन हाईट्स, हेमुनगर निवासी वैशाली सिरामे ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सचिन कुमार मानिकपुरी (28 वर्ष) ने उन्हें कोल माइंस में हाईवा वाहन लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपी ने पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने की बात कहकर उनसे 17 लाख रुपये ले लिए। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी वाहन विक्रय पत्र तैयार किया था। इसी दस्तावेज के आधार पर उसने बड़ी रकम हासिल की और बाद में धोखाधड़ी कर फरार होने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (आईपीएस) की निगरानी में जांच की गई। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...