BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सरकंडा थाना घेराव: विवादित पोस्ट पर FIR के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। यह विरोध हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में किया गया। जानकारी के अनुसार, ठाकुर राम सिंह पर सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने का आरोप है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट को लेकर मुस्लिम समाज में नाराजगी फैल गई, जिसके बाद समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गिरफ्तारी देने का ऐलान, समर्थकों की भीड़ जुटी…

FIR के विरोध में राम सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गिरफ्तारी देने का ऐलान किया और हिंदू संगठनों से एकजुट होने की अपील की। इसके बाद बुधवार को बड़ी संख्या में समर्थक सरकंडा थाना पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस की मुस्तैदी…

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही थाने परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

विवाद की जड़ में पुराना मामला….

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद राम सिंह ने सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की थी और कथित रूप से जश्न मनाते हुए मिठाइयां भी बांटी थीं। इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...