ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौके पर मौत…हादसे के बाद ट्रक पलटा, हाइड्रा से निकाले गए शव;

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे तीनों युवक उसके नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है। तीनों पोटापानी गांव के निवासी थे और दीपका स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बुधवार सुबह वे बाइक से काम पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक में लदा कोयला सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मुआवजे की मांग पर चक्काजाम…

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से चक्काजाम कर दिया। वे मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रशासन द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव….

पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...