Cg bordChhattisgarhRaftaar News Cg

12वीं हिंदी पेपर लीक मामला; पुलिस ने की एफआईआर..जांच शुरू!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर एक हस्तलिखित प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना मिली थी। इस पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रभारी पंजीयक अधिकारी के आवेदन और विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। जांच के बाद थाना सिटी कोतवाली, रायपुर में अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज किया गया है। इस मामले में निम्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है— छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2008 की धारा 4, 5 एवं 10 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 रायपुर पुलिस की साइबर सेल और जांच टीम पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। पेपर लीक से जुड़े मुख्य सरगना, व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन और अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस मामले से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी उनके पास हो, तो वे थाना सिटी कोतवाली, जिला रायपुर में तत्काल सूचित करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....