BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; उसलापुर स्टेशन पर एमआरपी से ज्यादा में बिक रही थी पानी की बोतल, वेंडिंग स्टॉल सील!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की शिकायत के बाद एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। स्टेशन परिसर में एक वेंडिंग स्टॉल पर 15 रुपये एमआरपी वाली पानी की बोतल 20 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया था। शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने पर रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित स्टॉल को तत्काल सील कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है और दोषी वेंडर पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे परिसर में कोई भी वस्तु एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेचना गैरकानूनी है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी ओवरचार्जिंग की शिकायत मिले, तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों या रेलवे हेल्पलाइन पर दें। इस कार्रवाई से अन्य वेंडर्स को भी कड़ा संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....