BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर में दर्दनाक हादसा; तेज रफ्तार बस की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र की मौत..स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 12 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा था। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 7 साधीपारा निवासी जयवंत पटेल (12 वर्ष), पिता राम किशोर पटेल, रतनपुर के भेड़िमुड़ा क्रमांक 2 स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। वह रोज की तरह सुबह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह साधीपारा पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क पार कर रहा था, तभी रतनपुर से पाली की ओर जा रही विर्क सुपर बस (क्रमांक CG12X 0440) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जबकि साइकिल सवार मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तुरंत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मासूम की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...