BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; ओपन स्कूल परीक्षा! निरीक्षण में अनुपस्थित पर्यवेक्षक को नोटिस, तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब..परीक्षा ड्यूटी से गैरहाजिर रहना पड़ेगा भारी, कार्रवाई की चेतावनी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ओपन स्कूल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 के दौरान परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 3 अप्रैल को जिले के संबंधित अधिकारी ने गनियारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र में तैनात पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह राजपूत गैरहाजिर पाए गए। उनकी अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने तीन दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता और सुचारू संचालन के लिए पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। लेकिन महेंद्र सिंह राजपूत बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद थे, जिससे परीक्षा संचालन में गड़बड़ी की आशंका जताई गई। शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में उचित जवाब नहीं मिला, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी पर्यवेक्षकों और परीक्षा केंद्र प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है और साफ कर दिया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी लापरवाही को सख्ती से निपटाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...