ChhattisgarhRaftaar News Cg

सीवरेज टैंक बना मौत का कुआं; 3 सफाईकर्मियों की मौत, एक गंभीर..सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  रायपुर शहर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। मंगलवार रात करीब 8 बजे हुए इस हादसे में मृतकों की पहचान अनमोल मांझी (25), गोविंद सेंद्रे (35) और सत्यम कुमार (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टैंक में उतरते ही एक कर्मचारी जहरीली गैस से बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए उसके अन्य साथी एक-एक कर नीचे उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए।

परिजनों का आरोप: बिना सुरक्षा उतारा गया…

मृतकों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के गटर में उतारा गया। जहरीली गैस की आशंका के बावजूद न तो मास्क दिए गए और न ही अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में हालात तनावपूर्ण हो गए। परिजन अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। शवों को नहीं दिखाने पर नाराज लोगों ने पत्थरबाजी भी की। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गोविंद सेंद्रे के भाई ने रोते हुए कहा, “मेरा भाई मुझे लौटा दो”, जिससे माहौल और भावुक हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने दो मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह घटना हुई। संबंधित श्रमिक एक बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से तैनात थे और कार्य के दौरान अचानक गंभीर आपात स्थिति उत्पन्न हो गई।

जांच में जुटी पुलिस…

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों के साथ-साथ लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर जहरीली गैस के रिसाव को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...