BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर शनिवार की शाम रतनपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोगी अमराई के पास मेन रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतका की पहचान जोगी अमराई निवासी खुशबू उर्फ पुष्पांजलि पाव (22 वर्ष), पिता धन्नू सिंह पाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4009 से शनिवार शाम ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया और घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। परिजनों ने बताया कि खुशबू रतनपुर में ही एसबीआई कियोस्क सेंटर में कार्यरत थी और रोज की तरह शनिवार को भी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...