BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के नशे में बढ़ा झगड़ा, सगे भाइयों ने मिलकर की वारदात; मामूली विवाद में दोस्त की हत्या…पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार हो गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात आरोपियों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मृतक सतीश कौशिक अपने परिचित राकेश कौशिक उर्फ छोटू और गणेश कौशिक के साथ शराब पीने गया था। शराब के नशे में आपसी विवाद बढ़ गया और गाली-गलौच के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर सतीश के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे और छिपकर बाहर भागने की फिराक में थे। 16 मार्च को मुखबिर से सूचना मिलने पर सकरी पुलिस ने ग्राम मेण्ड्रा में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम और बीट आरक्षकों की मुस्तैदी से इस कार्रवाई को सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...