Raftaar News Cg

स्व.बिंदेश्वरी बघेल की स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, क्षेत्र के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….! बीएमओ ने स्वस्थ्य रहने के तरीके बताकर लोगों को किया जागरूक….?

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बी.आर.साव विज्ञान कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सीता देवी उ.मा.विद्यालय नेवसा में स्वर्गीय बिंदेश्वरी बघेल की स्मृति मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कुमारी आकांक्षा साहू गोल्ड मेडलिस्ट एवं यशस्वीय साहू, आर.के.साहू एवं बी.आर.साव महाविद्यालय के‌ डायरेक्टर क्रांति साहू की अगुवाई में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिताजी नंद कुमार बघेल, वही विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग बीएमओ शोभा गढेवाल, अनिल गढेवाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक राजेश दुबे, घनश्याम तिवारी उपस्थित रहे।

वही इस दौरान संस्था के प्राचार्य श्रीमति एडी.साहू, अनूप पांडे, मितानिन ब्लॉक समन्वयक संतोष पात्रे, आशा सोनवानी, मितानिन प्रशिक्षिका शकुंती, शैल, अन्नपूर्णा, त्रिवेणी एवं नेवसा, टेकर, गिधौरी, कडरी के समस्त मितानिनो में कमला देवी साहू, शशि, सुनीता, सुनीता, शिवकुमारी, रुकमणी, आशा, रुकमणि, पंचकूँवर, गुरुवारी साहू, रमेंद्र जगत, मुकेश, नेहा पहुवा, विवेकानंद जायसवाल, रामरतन यादव, पंकज सोनी, गुलशन रजक, राहुल, उमेश साहू, शैलेंद्र सिंह, सरोजिनी करियारे, यशवंत सिंह वाल्टर, सीके. भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुवात सर्वप्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प माला अर्पित करके किया गया। तत्पश्चात दूरदराज से आए हुए ग्रामवासियों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेकर के दवाई टेबलेट, डिस्टिक, चश्मा प्राप्त किया। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया साथ ही स्वास्थ्य सम्बधी जांच किया। वही बीएमओ शोभा गढ़ेवाल ने अपने सभी कार्यकर्ताओ की सराहना की और स्वास्थ्य सम्बधी जानकारी देते हुए लोगो को अपने शरीर को अच्छी तरह से साफ सफाई से रखने के लिए जागरूक कराया और स्वस्थ्य आहार, पोषण, विटामिनस युक्त भोजन ग्रहण करने की सलाह दी। साथ ही कु.आकांक्षा साहू को आशिर्वाद देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; आरोपी व होटल मैनेजर गिरफ्तार! बिलासपुर में समीक्षा बैठक: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजय... तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत: 6 वर्षीय दीप्ति और दिव्या की दर्दनाक मौत; गांव में मातम! पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश! बिलासपुर; नाली में पेशाब को लेकर विवाद: 10 आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार 7 नाबालिग पकड़े... बिलासपुर; नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी! बिलासपुर; बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह गिरफ्तार...