BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी; CCTV में कैद पूरी वारदात!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंवार में पशुपालक के प्लॉट से बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने कोठा की दीवार तोड़कर 17 नग बकरा-बकरियों को पार कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुकेश वर्मा, निवासी मिडिल स्कूल के सामने ग्राम सेंवार, पिछले एक वर्ष से धान मंडी के बंगल क्षेत्र स्थित अपने प्लॉट में बकरी पालन का कार्य कर रहा है। 15 मार्च 2026 की शाम वह रोजाना की तरह 9 नग बकरे और 8 नग बकरियों को चराकर करीब 7 बजे कोठा में बंद कर ताला लगाकर अपने पुराने घर चला गया था। इसी दौरान देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कोठा की दीवार में बड़ा छेद कर अंदर प्रवेश किया और एक-एक कर सभी बकरा-बकरियों को बाहर निकालकर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी तब मिली जब पड़ोसी संतोष रजक ने फोन कर कोठा की दीवार टूटने और पशुओं के गायब होने की सूचना दी। सूचना पर मुकेश वर्मा अपने पिता धन्नूलाल वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे, जहां दीवार में बड़ा छेद और सभी पशु गायब मिले। प्लॉट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात के समय दीवार के छेद के जरिए बकरा-बकरियों को बाहर निकालते हुए दिखाई दिया है। चोरी गए पशुओं की कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-बीएनएस एवं 331(4)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...