BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर पालिक निगम बिलासपुर को नया नेतृत्व मिल गया है। आईएएस अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे ने सोमवार को नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी के एमडी के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने साफ कर दिया कि शासन की योजनाएं अब कागजों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि समयबद्ध और प्रभावी तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर सर्वे ने निगम और स्मार्ट सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को पेयजल, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाएं बिना रुकावट मिलें, यही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। स्वच्छता को लेकर उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बिलासपुर का देश में दूसरा स्थान हासिल करना गर्व की बात है, लेकिन लक्ष्य पहले स्थान का है। इसके लिए निरंतर, गुणवत्तापूर्ण कार्य और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया जाएगा। अरपा नदी को लेकर कमिश्नर सर्वे ने स्पष्ट कहा कि अरपा सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि बिलासपुर की जीवनरेखा है। अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन से जुड़ी सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करने पर विशेष फोकस रहेगा, ताकि नदी को नई पहचान मिल सके। स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर भी नियमित मॉनिटरिंग की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि काम की गति और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। साथ ही निगम सीमा में हाल ही में जुड़े नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। कमिश्नर सर्वे ने कहा कि शहर का समग्र विकास टीमवर्क और नागरिकों के सुझावों से ही संभव है। इस दिशा में सभी के सहयोग से बिलासपुर को और स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी कमिश्नर खजांची कुम्हार ने नवनियुक्त कमिश्नर को विधिवत पदभार सौंपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...