BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध खनन पर बड़ा एक्शन..07 वाहन जब्त, जेसीबी और हाइवा भी शामिल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और खनिज विभाग के उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज अमले ने संयुक्त अभियान चलाकर 01 जेसीबी, 04 हाइवा और 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 07 वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग की टीम ने 17 मार्च को कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मुढ़ीपार और रहंगी क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोनचरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। वहीं सिलपहरी क्षेत्र में साधारण पत्थर का अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी और एक हाइवा वाहन को जब्त किया गया। चकरभाठा क्षेत्र में मुरुम का अवैध परिवहन करते तीन हाइवा वाहन भी कार्रवाई की जद में आए। जब्त किए गए सभी वाहनों को सिरगिट्टी और चकरभाठा थाना परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...