ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर की अपने ही पति की हत्या; दो दिन बाद पति की मौत..पत्नी समेत पांच हिरासत में!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर केराडीह में हुई हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह हत्या का मामला थाना नारायणपुर में दर्ज किया गया था। प्रार्थिया पार्वती बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके छोटे बेटे सुनील राम की पत्नी मीरा बाई ने अपने परिजनों को बुलाकर 1 मार्च 2026 को अपने पति सुनील राम से मारपीट कराई थी। दो दिन बाद, 3 मार्च को सुनील राम की मृत्यु हो गई। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर पर आई चोटें बताई गईं, जिससे हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच में पाया कि सुनील राम की पत्नी मीरा बाई ने अपने रिश्तेदारों को घटना के दिन प्रेमनगर केराडीह बुलाया था। इन रिश्तेदारों ने मिलकर सुनील राम से मारपीट की थी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या की घटना को स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी…..

1. मीरा बाई (20 वर्ष ) निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर

2. मुनिया बाई (38 वर्ष), निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर

3. मीना बाई (22 वर्ष), निवासी ग्राम सराई टोली, थाना बगीचा, जिला जशपुर

4. पुष्पा बाई (35 वर्ष), निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर

5. शंकर राम (32 वर्ष), निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर

मामले की कार्यवाही में उप निरीक्षक विवेक भगत, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, आरक्षक योगेश भगत, राजकुमार भगत, महिला आरक्षक अर्चना तिग्गा, और मधु मीणा खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...