BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल अध्यक्षों की घोषणा; लोहर्सी मंडल की कमान गोयल साहू को, कार्यकर्ताओं में उत्साह!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर ग्रामीण द्वारा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री की सूची जारी की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के मार्गदर्शन, जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुसंशा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोहर्सी मंडल में भाजयुमो अध्यक्ष की जिम्मेदारी गोयल साहू को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही संगठन में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लोहर्सी मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष गोयल साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार का संकल्प दोहराया। भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नवगठित टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा! राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में ... बिलासपुर; मोबाइल के विवाद में ढाबे को जलाने की कोशिश, 6 आरोपी गिरफ्तार..संचालक पर पेट्रोल छिड़ककर हत... सीपत; दर्राभांठा पंचायत में लाखों के खेल का आरोप: खेल मैदान से लेकर 22 लाख की निकासी तक जांच की मांग... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म...