ChhattisgarhRaftaar News Cg

बच्चों के विवाद पर पथराव; CSP सहित 5 घायल..लव एंगल की जांच!

दुर्ग-भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सोनकर मोहल्ले में बच्चों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच बड़े झगड़े में बदल गई, जिसमें जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान हालात काबू करने पहुंचे पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। जिनमें छावनी सीएसपी सहित कुल 5 लोग शामिल है। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग, भिलाई और छावनी के सीएसपी, एडिशनल एसपी (शहर व ग्रामीण) सहित कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और देर रात तक हालात को नियंत्रित करने में जुटे रहे। इलाके में लगातार पुलिस गश्त जारी है। इस बीच, घटना को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने छावनी थाने का घेराव कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत कराया और स्थिति पर नियंत्रण पाया। मामले में लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का एक युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में यह विवाद भड़का। फिलहाल पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...