BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में नकाबपोश गैंग का धावा; सूने मकान से 4 लाख के जेवर चोरी..CCTV में कैद वारदात!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार रात सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका इलाके में हथियारबंद प्रोफेशनल चोर गिरोह ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर पार कर दिए। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बदमाश नकाब और ग्लव्स पहनकर बेहद शातिर तरीके से चोरी करते नजर आए। जानकारी के अनुसार, मोपका क्षेत्र के चिल्हाटी मोड़ स्थित विवेकानंद रेसिडेंसी निवासी इंजीनियर नितेश रंजन पिछले 8 दिनों से अपने घर में ताला लगाकर बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे। 15 मार्च को कॉलोनी के लोगों ने उनके घर में चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि दरवाजा काटकर सेंट्रल लॉक तोड़ा गया है और घर के अंदर से सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए हैं। नितेश रंजन ने मोबाइल पर CCTV फुटेज देखने के बाद करीब 4 लाख रुपए के जेवर चोरी होने की जानकारी दी है। उनके लौटने के बाद ही चोरी किए गए सामान का सही आकलन हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में देखा गया कि बदमाशों ने हाथों में ग्लव्स और चेहरों पर नकाब पहन रखा था। वे कुछ ही मिनटों में ताला तोड़कर घर में घुसे और चोरी करने के बाद दरवाजा दोबारा बंद कर दिया, ताकि किसी को तुरंत शक न हो| पुलिस को शक है कि यही गिरोह कुछ महीने पहले चकरभाठा स्थित हाईकोर्ट आवासीय परिसर और सिविल लाइन क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, गिरोह ने एक दिन पहले राजनांदगांव जिले में भी वारदात को अंजाम दिया था। मोपका और सरकंडा क्षेत्र में बीते दिनों आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी हो चुकी है। लगातार बढ़ती वारदातों को गंभीरता से लेते हुए SSP रजनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...