BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइक आमने सामने-टकराई…पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की मौत.. 3 अन्य घायल, पढ़िए पूरी खबर….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो बाइकों के आपस में टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिटनेस मंत्रा जिम के सामने हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आई स्मार्ट बाइक में सवार लोग काम के सिलसिले में सीपत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक साइन बाइक से टकरा गई। साइन बाइक में सवार रोहित कुमार कलियारे अपनी पत्नी प्रीति कलियारे को लेने जा रहे थे जो अपने मायके गुड़ी में तीज पर्व मनाने गई थी। हादसे में साइन बाइक में सवार 35 वर्षीय रोहित कुमार कलियारे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आई स्मार्ट बाइक पर सवार कमलेश बिंझवार पिता रामफल बिंझवार उम्र 18 वर्ष, सुधीर यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष और लुतरा के पास रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर भेजा गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सीपत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....