ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

महिला के घर में घुसकर की छेड़खानी; महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) रायगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी आशीष बघेल उर्फ संजू बघेल (24 वर्ष), इंदिरानगर पूछापारा रायगढ़ का निवासी है, जो झगड़ालू प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 फरवरी 2026 की दोपहर वह अपने घर का बिजली कनेक्शन ठीक करवा रही थी। इसी दौरान बिजली का तार हिल जाने से कुछ देर के लिए मोहल्ले की बिजली चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि अगले दिन रात में आरोपी फिर घर में घुस आया और झगड़ा करते हुए गंदी नीयत से छेड़खानी व मारपीट की। शोर सुनकर पति और पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने  अपराध क्रमांक 12/2026 धारा  331(4), 200, 115(2), 76 व 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में आरोपी फरार था। 15 मार्च को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...