BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में दो चोरी के मामलों का खुलासा, नकदी–जेवर समेत लाखो का माल बरामद…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों का महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत नाबालिग को हिरासत में लेते हुए कुल 1,11,675 रुपए के चोरी का माल बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पहला मामला 10 नवंबर का है, जिसमें प्रकाश यादव के घर की खुली खिड़की से नगद 6000 रुपए, एक Vivo मोबाइल और सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अप.क्र. 1645/25 दर्ज कर जांच शुरू की। दूसरा मामला 5 अक्टूबर का है, जहाँ लालाराम केंवट के घर का ताला तोड़कर मोबाइल, 5000 रुपए नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। इस पर अप.क्र. 1646/25 दर्ज किया गया। दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इसी दौरान सूचना मिली कि खमतराई काली मंदिर के पास दो युवक संदिग्ध रूप से मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर शिवराज यादव (23 वर्ष) और उसके नाबालिग साथी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को कबूल किया और चोरी का पूरा सामान – मोबाइल फोन, नकदी और सोने-चांदी के जेवर, कुल 1,11,675 रुपए के कीमत का मशरूका पुलिस के हवाले कर दिया। सरकंडा पुलिस की इस तेज कार्रवाई की सराहना की जा रही है, क्योंकि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोग परेशान थे। पुलिस का दावा है कि आगे भी ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...