ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दोस्त बना कातिल: विवाद के बाद युवक की हत्या, शव डबरी में फेंका.. आरोपी गिरफ्तार!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शीतल (निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी विवाद के बाद आरोपी युवक ने अपने दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...