ChhattisgarhRaftaar News Cg

 नहर से अज्ञात युवती का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी…

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कनकी में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नहर में एक युवती का शव बहते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना और पंतोरा चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, ग्राम कनकी पुल से लगभग 300 मीटर आगे नहर में करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती ने काली रंग की जींस और काली रंग की टॉप पहनी हुई है। शव बुरी तरह फूल चुका है, जिससे आशंका है कि उसे पानी में बहते हुए 24 घंटे से अधिक समय हो चुका है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला हादसा है या फिर किसी साजिश का नतीजा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...