BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी..24 घंटे के भीतर सीपत क्षेत्र के आरोपी को पुलिस ने दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद कर ली है, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बापजी रेसिडेंसी शुभम विहार निवासी आकिब अहमद, जो एयू ट्रेडर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं, उन्होंने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 14 मार्च की सुबह लगभग 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के सामने खड़ा उनका आईचर ट्रैक्टर व ट्रॉली क्रमांक CG 16 CN 7187 वहां से गायब है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 303 BNS के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने संदेही की तलाश करते हुए आरोपी जितेंद्र धीवर (35 वर्ष) पिता हीरालाल धीवर निवासी जांजी थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर व ट्रॉली मस्तूरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। बरामद वाहन की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...