ChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गैस किल्लत और दाम बढ़ोतरी के खिलाफ युवा कांग्रेस-NSUI का अनोखा प्रदर्शन..नाली से गैस बनाकर चाय बनाने की कोशिश, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे आम लोगों को सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति किसी तरह जारी है, लेकिन कमर्शियल गैस की कमी का असर होटल और ढाबा व्यवसाय पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस नहीं मिलने के कारण कई छोटे होटल और ढाबे अस्थायी रूप से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को सरकंडा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर स्थित कपिल नगर में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने गैस पाइप को नाली में डालकर गैस जलाने का प्रयास किया और उसी पर प्रतीकात्मक रूप से चाय बनाने की कोशिश की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चायपत्ती, दूध और पतीली रखकर चाय बनाने का प्रयास किया, लेकिन नाली से गैस नहीं निकलने के कारण उनका प्रयास सफल नहीं हो सका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ दिनों पहले नाली से गैस बनने से जुड़ा एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैस की किल्लत के बावजूद सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी से न केवल आम उपभोक्ता बल्कि होटल और ढाबा संचालक भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं किया गया और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं लगाया गया, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...