ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध अफीम खेती प्रकरण में सतत् विवेचना के क्रम में डोडा और अफीम की बाजार तैयार करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) अफीम खेती और तस्करी के मामले में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलगांव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की), 1 लाख 29 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और डोडा को चुक्की बनाने में प्रयुक्त मिक्सी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, चौकी जेवरा–सिरसा में अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत धारा 8, 18 और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत ग्राम समोदा में अवैध अफीम की खेती का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले ही विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटूराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी विकास बिश्नोई से पूछताछ में जानकारी मिली कि अवैध अफीम खेती से तैयार डोडा को कुछ लोग खरीदकर अपने होटल और ढाबों में रखकर बेचते थे। इसके आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मेमोरण्डम के आधार पर 15 मार्च को बेमेतरा–सिमगा रोड स्थित ग्राम कठिया में श्री रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा में रेड कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत के होटल के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा (चुक्की), 1.29 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं आरोपी सुनील देवासी के पास से अफीम डोडा को चुक्की बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मिक्सी (जार सहित) और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत (50) और सुनील देवासी (28) मूल रूप से राजस्थान के बालोतरा जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में रह रहे थे। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। कार्रवाई में एसीसीयू दुर्ग, थाना पुलगांव और चौकी जेवरा–सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन या व्यापार से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...