ChhattisgarhRaftaar News Cg

खरौद में बिना अनुमति प्रार्थना सभा से बढ़ा विवाद, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने और विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम खरौद तिवारीपारा में रमाशंकर साहू अपने घर पर कुछ लोगों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। इसकी जानकारी मोहल्ले के अन्य लोगों को होने पर उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिला-पुरुषों और मोहल्ले के लोगों के बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और गवाहों की मौजूदगी में कई बार समझाइश देने के बावजूद संबंधित लोग उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिससे गांव में तनाव और अशांति का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए संभावित अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने येनिवेश साहू (21), किशन यादव (23), रमाशंकर साहू (47) निवासी खरौद तथा मोतीलाल रात्रे (35) निवासी सेमरिया थाना बिर्रा को गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो महिलाएं भी शामिल बताई गई हैं। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। टीम में प्र.आर. तारिकेश पाण्डेय, नितिन द्विवेदी, प्रवीण साहू, म.आर. सरोजनी कटकवार और सरिता लहरे का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...