BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकण्डा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सरकण्डा थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ग्राम नगोई में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चोरी-छिपे शराब बेच रहे शत्रुहन साहू उर्फ बबलू साहू को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,880 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब बिक्री से जुटाई गई नकदी भी जब्त की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस रेड के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...