ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्ग में किराए के मकान में बाप-बेटे की संदिग्ध मौत, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को किराए के मकान में रह रहे बाप-बेटे की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के जहर खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भोईपारा इलाके की है। मृतकों की पहचान अरुण टंडिया (70) और उनके बेटे पंकज टंडिया (35) के रूप में हुई है। दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा स्थित एक किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के दूसरे इलाके में रहते थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय पार्षद को सूचना दी गई। पार्षद की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे में पिता और पुत्र के शव पड़े मिले। दरवाजा अंदर से बंद था। जांच के दौरान पुलिस को बाथरूम से जहर की एक शीशी भी मिली है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की है। पुलिस आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। पड़ोसियों के अनुसार अरुण टंडिया उम्र अधिक होने के कारण ज्यादातर समय घर पर ही रहते थे, जबकि उनका बेटा पंकज मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। बताया जा रहा है कि पंकज की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और उसे मिर्गी की बीमारी थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब छह महीने पहले पंकज की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता और पुत्र दोनों अकेले ही रह रहे थे। घर में खाना बनाने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए रोजाना टिफिन सेंटर से भोजन मंगवाया जाता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पंकज टिफिन लेकर घर पहुंचा था। आसपास के लोगों ने उसे खाना लाते देखा था। माना जा रहा है कि दोनों ने रात में खाना खाने के बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सुबह तक दरवाजा नहीं खुला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक अरुण टंडिया की बेटी जगदलपुर में रहती है। उसके दुर्ग पहुंचने के बाद रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...