BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

ताबड़तोड़ तैयारी के साथ मनाया जाएगा हिन्दू नववर्ष, सीपत में भव्य शोभायात्रा का ऐलान..सम्राट विक्रमादित्य हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की प्रथम बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी में वैभव तंबोली बने अध्यक्ष!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) हिन्दू नववर्ष को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने के उद्देश्य से सोमवार को सीपत स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सम्राट विक्रमादित्य हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीपत परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों से हिन्दू समाज के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वैभव तंबोली को अध्यक्ष, ओम प्रकाश साहू एवं दीपक वैष्णव को उपाध्यक्ष बनाया गया। ललित यादव को कोषाध्यक्ष तथा भूपेंद्र गिरी गोस्वामी और रघुनंदन श्रीवास को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार चंद्रहास साहू एवं यशवंत साहू को प्रचार-प्रसार प्रमुख, सतीश गिरी गोस्वामी एवं ओंकार साहू को सोशल मीडिया प्रभारी तथा नीतीश साहू को सह-प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया। परमेश्वर रजक को व्यवस्था प्रमुख बनाया गया। संरक्षक मंडल में दिलेन्द्र कौशिल, प्रणव शर्मा, दीपक शर्मा, राजेंद्र धीवर, अभिलेश यादव, हरिकेश गुप्ता, देवेश शर्मा, रिंकू शर्मा, रविकांत राजवाड़े, तुषार चंद्राकर, प्रमोद कश्यप और राजेश केवट सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जीवन झांकी, हनुमान जी की विशाल प्रतिमा, श्रीराम दरबार की झांकी, आकर्षक डीजे एवं धुमाल, मंचस्थ सांस्कृतिक कार्यक्रम, संतों के आशीर्वचन, सुंदरकांड पाठ और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ जैसे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष वैभव तंबोली ने बताया कि इस बार आयोजन को व्यापक स्वरूप देने के लिए क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा और इसे ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...