ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पामगढ़ में सनसनी: 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला; कलयुगी पिता गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के पानी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी रेशम लाल यादव (27) निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ ने अपने बेटे आयुष को नहर में डुबोकर मार डाला। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि रेशम यादव की शादी वर्ष 2018 में हुई  थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण उसकी पत्नी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी में रहने लगी थी, जबकि बेटा आयुष पिता के पास ही था। आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी अपनी जान दे देगा। घटना 13 मार्च की शाम की बताई जा रही है, जब आरोपी बेटे आयुष को अपने साथ लेकर निकला। इसके बाद 14 मार्च की रात करीब 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में बच्चे को डुबोकर उसकी हत्या कर दी। रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सावन सारथी के साथ सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रआर राजेश कोशले और भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...