BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ी तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज, एक निकली चोरी-ठगी केस की आरोपी..झाड़-फूंक के बहाने घर में घुसकर नकदी-जेवर पार करने का आरोप, दो महिलाओं पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के बीच ग्रामीणों द्वारा पकड़ी गई तीन महिलाओं की जांच में पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ और पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि पकड़ी गई महिलाओं में से एक करीब तीन साल पुराने चोरी और ठगी के मामले की आरोपी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार को ग्राम बनियाडीह में घूम-घूमकर भीख मांग रही तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि महिलाएं बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुला रही थीं। शक के आधार पर ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस तीनों महिलाओं को सीपत थाना लेकर आई और पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम और पता अलग-अलग बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। बार-बार नाम बदलने पर पुलिस को संदेह हुआ और कड़ाई से पूछताछ की गई। इसके बाद महिलाओं ने अपना सही नाम-पता बताया और चकरभाठा क्षेत्र का निवासी होना स्वीकार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मिलान में सामने आया कि इनमें से एक महिला झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई (55) निवासी ग्राम जाली, थाना रतनपुर है, जो पहले से ही ठगी और चोरी के एक मामले में आरोपी है। पुलिस ने पुराने प्रकरण में उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

झाड़-फूंक के बहाने घर में घुसकर की थी चोरी…….

सीपत पुलिस के मुताबिक ग्राम कुकदा में 8 दिसंबर 2023 की रात झाड़-फूंक के बहाने एक दंपती घर पहुंचा था। पीड़ित परिवार के अनुसार रात करीब 11:45 बजे उनके पिता अनिल कानगो और मां गोंदा बाई के बुलाने पर जाली गांव के जनकराम सोंरा और उसकी पत्नी घर आए थे। झाड़-फूंक के दौरान एक पेटी में करीब 50 हजार रुपये नकद, लगभग 40 ग्राम चांदी की पायल, सोने की बिछिया, दो सोने की फुल्ली और दो चांदी की अंगूठियां रखवाई गई थीं। आरोप है कि झाड़-फूंक के दौरान दंपती ने घर के लोगों को नींबू गाड़ने के बहाने बाहर भेज दिया और मौका पाकर पेटी से नकदी और जेवर पार कर दिए। सुबह जब परिवार ने पेटी देखी तो उसका हुक उखड़ा हुआ था और उसमें रखे करीब 60 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

दो महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…….

वहीं साथ में पकड़ी गई अन्य दो महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते धारा 109 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है। सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक खबरों से लोगों में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों के कारण कई जगह भीड़ हिंसा जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए लोगों को सतर्क और जिम्मेदार रहने की जरूरत है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...