BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में युवक की संदिग्ध हत्या; खेत में खून से लथपथ मिली लाश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। उसके सिर और पिछले हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने की आशंका है। युवक पेंटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह से वो काम पर जाने के बजाए दोस्तों के साथ शराब पीकर घूम रहा था। दोपहर में उसकी लाश खेत में मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सतीश कौशिक (27) ग्राम संबलपुरी का रहने वाला है। वो पेंटिंग का काम करता था। रोज काम करने बिलासपुर जाता था। लेकिन, शनिवार की सुबह वो काम पर नहीं गया। इस दौरान वो दोस्तों के साथ शराब पीकर नशे में घूम रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे तक वो अपने दोस्त के साथ था। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। फिर बाद में बायपास रोड पर एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। इस घटना की जानकारी लोगों ने उसके परिजन और पुलिस को दी। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सतीश की खून से लथपथ लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। उसके सिर और चेहरे में धारदार हथियार से गंभीर चोंट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस की टीम ने जांच के लिए सर्च डॉग को मौके पर बुलाया है। वहीं, उसके साथ शराब पीकर घूमने वाले युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही हत्यारों की पहचान की जा सकी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हत्यारे को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है|

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह... बिलासपुर; बायपास पर डोडा-पोस्ता की बड़ी खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार..ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी, पुलिस... बिलासपुर; शराब भट्ठी पास के चखना दुकान से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार..पुलिस ने मारा छापा, 40 पाव... बिलासपुर; ढाबे में शराब नहीं मिली तो चाकू दिखाकर संचालक को पीटा, गल्ले से लूटे पैसे..पुलिस ने तीनों ... बिलासपुर; घर के आंगन में सो रही महिला से सीपत के युवक ने किया दुष्कर्म..2 माह से फरार आरोपी को पुलिस... बिलासपुर; पेपर लीक से युवाओं के सपनों की हत्या; बिलासपुर में गरजे राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी..श... बेलतरा में विकास की बड़ी सौगात; 1.90 करोड़ के 20 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण..विधायक ... सीपत; नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म..पुलिस ने 11 दिन में दबोचा आरोपी, POCSO में भेजा जेल! बिलासपुर में बेकाबू रफ्तार का कहर; कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर..फिर मिनी बस से भिड़ी, युवक गं... स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स...