ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नशीली कैप्सूल तस्करी का भंडाफोड़; पुलिस ने 880 कैप्सूल के साथ दो को गिरफ्तार किया!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा जिले में नशीली कैप्सूल के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चांपा पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 880 नशीली कैप्सूल बरामद की हैं। जब्त कैप्सूल की अनुमानित कीमत लगभग 8,200 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। अवैध नशीली दवाओं की सप्लाई चेन की एंड-टू-एंड जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही थी, जिसके बाद दो और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। मामले की शुरुआत 10 फरवरी 2026 को हुई थी, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक कोरबा से कोसमंदा गांव की ओर नशीली कैप्सूल लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर जांच शुरू की।इस दौरान पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BM 2797) पर सवार रामकिशोर कश्यप और प्रदीप पटेल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 469 स्ट्रिप में कुल 3,752 नशीली कैप्सूल बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 34,813 रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद भी जब्त किए थे। दोनों आरोपियों को उसी समय गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मामले की आगे की जांच जारी थी। जांच के दौरान इस अवैध कारोबार से जुड़े दो अन्य आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस ने कोरबा जिले से प्रकाश चौहान (32 वर्ष), निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर, और सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू (27 वर्ष), निवासी रामसागर पारा, वार्ड क्रमांक 2 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने नशीली कैप्सूल के अवैध कारोबार में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...