ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एसबीआई में 2.78 करोड़ का गबन; तत्कालीन मैनेजर निकला मास्टरमाइंड..1290 पेज का चालान कोर्ट में पेश!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में करीब 2.78 करोड़ रुपये के गबन के मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बड़ा कदम उठाते हुए तत्कालीन बैंक मैनेजर विजय कुमार अहके के खिलाफ शुक्रवार को एसीबी-ईओडब्ल्यू विशेष न्यायाधीश की अदालत में 1290 पृष्ठों का चालान पेश किया है। यह गबन वर्ष 2024-25 के दौरान किया गया था। जांच के अनुसार, रायपुर के बैरनबाजार स्थित स्पेशलाइज्ड करेंसी एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच (एससीएबी) के तत्कालीन मैनेजर ने सुनियोजित तरीके से बैंक की राशि का गबन किया। आरोपी ने बैंक के आंतरिक कंप्यूटर सिस्टम में हेरफेर कर अगस्त 2024 से जून 2025 के बीच सरकारी धन को अपनी पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर कराया और बाद में नेट बैंकिंग के माध्यम से उसे अपने निजी खाते में भेजकर रकम हड़प ली। जांच में सामने आया कि आरोपी मैनेजर ने कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से कूटरचित क्यू तैयार कर बैंक के ब्रांच जनरल लेजर खाते से रकम निकालने की प्रक्रिया शुरू की। यह वही खाता होता है जिसमें सरकारी तथा बड़ी वित्तीय प्रविष्टियां दर्ज होती हैं। निगरानी से बचने के लिए उसने हर ट्रांजेक्शन की राशि 5 लाख रुपये से कम रखी, ताकि बैंक के हाई वैल्यू ट्रांसफर अलर्ट सिस्टम में यह लेनदेन संदिग्ध न दिखाई दे। इसके अलावा वह हर 30 दिन के भीतर पुरानी प्रविष्टियों को रोलओवर कर नई प्रविष्टि में बदल देता था, जिससे शाखा के नियंत्रक अधिकारियों को वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी ने कुल 75 अलग-अलग लेनदेन के जरिए पूरी राशि अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर की। पत्नी के खाते में मोबाइल नंबर आरोपी के ही मोबाइल से लिंक था, जिसके कारण सभी ओटीपी सीधे मैनेजर को मिलते थे। इसके बाद वह नेट बैंकिंग के माध्यम से रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लेता था। आरोप पत्र के अनुसार आरोपी ने गबन की राशि को क्रिप्टोकरेंसी, कमोडिटी और ऑप्शन ट्रेडिंग में निवेश किया। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रकम को विभिन्न निवेश माध्यमों में लगाया। मामले की जांच के दौरान अधिकारियों ने बैंक के मुख्य सर्वर से प्राप्त लेनदेन का डेटा, डिजिटल लॉग, बैंक स्टेटमेंट, जब्त दस्तावेज और गवाहों के बयान एकत्र किए। इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे मामले की जांच एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...