BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! समिति प्रबंधक को धान खरीदी में लापरवाही करना पड़ा भारी..हटाये गए प्रबंधक, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सेवा सहकारी मस्तूरी के प्रबंधक मनोज रात्रे को अपने कार्य मे लापरवाही करना भारी पड़ गया। उपायुक्त सहकारिता मंजू पांडेय द्वारा उन्हें समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी प्रभारी के पद से पृथक करने हेतु आदेशित किया गया है। सेवा सहकारी समिति मस्तूरी के समिति प्रबन्धक मनोज रात्रे 29/11/2024 को दोपहर 12:30 बजे तक न तो धान खरीदी केंद्र में उपस्थित हुए न ही फोन उठाया। जिससे धान खरीदी के लॉगिन हेतु उनके मोबाईल में प्राप्त होने वाले ओटीपी प्राप्त नही किया जा सका व खरीदी कार्य बाधित हुई। जिसकी लगभग 28 किसानों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त शिकायत की गई। इस सम्बंध में समिति के अध्यक्ष द्वारा उप पंजीयक को लिखित में अवगत कराया गया। धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य को गम्भीरता से न लेने तथा लापरवाही के कारण धान खरीदी कार्य बाधित होने के फलस्वरूप उपायुक्त एवम उप पंजीयक द्वारा समिति प्रबन्धक को तत्काल पद से पृथक करने हेतु समिति के प्राधिकृत अधिकारी को आदेशित किया गया एवं स्पष्टीकरण जारी कर सेवा नियम के अनुसार कार्यवाही करने निर्देश दिया। जिसके पालन में समिति प्राधिकृत द्वारा तत्काल प्रभाव से अन्य कर्मचारी को समिति प्रबन्धक का प्रभार दिया गया तथा रिसदा खरीदी केंद्र का प्रभार बदला गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....